निजता नोटिस

Read Along के इस निजता नोटिस का मक़सद, माता-पिता को यह जानकारी देना है कि Read Along कौनसा डेटा इकट्ठा करता है और उसका इस्तेमाल कैसे करता है। यह नोटिस, निजता लागू करने की हमारी उन प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी देता है जो ख़ास तौर पर Read Along में इस्तेमाल होती हैं। इसके अलावा, यह Google निजता नीति के उन हिस्सों की ख़ास जानकारी भी देता है जो सबसे ज़्यादा काम के हैं।

Read Along का इस्तेमाल साइन इन करके या बिना साइन इन किए, दोनों तरह से किया जा सकता है। Read Along को जब साइन इन करके इस्तेमाल किया जाता है तो उपयोगकर्ता इस पर अपने Google खाते से साइन इन करते हैं। साइन इन करने पर, उनकी गतिविधियों का इतिहास और प्राथमिकताएँ उनके खाते में सेव होती रहती हैं। इससे, वे बस लॉग इन करके, इस सेवा का इस्तेमाल किसी भी डिवाइस पर कर सकते हैं। बिना साइन इन वाले वर्शन में, लोगों को साइन इन करने के लिए Google खाते का इस्तेमाल नहीं करना होता। ऐसे में, उनकी गतिविधियों का इतिहास और प्राथमिकताएँ सिर्फ़ डिवाइस पर सेव होती हैं।

साइन इन वाला वर्शन सिर्फ़ वेब ऐप्लिकेशन पर उपलब्ध है। वहीं, बिना साइन इन वाला वर्शन सिर्फ़ Android ऐप्लिकेशन पर उपलब्ध है।

हम किस तरह की जानकारी इकट्ठा करते हैं

Read Along के इस्तेमाल के दौरान, Google इस आधार पर जानकारी इकट्ठा करता है कि आपके बच्चे ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल कब करते हैं, जैसे कि जब वे किताब पढ़ते हैं। इस जानकारी में यह डेटा शामिल होता है:

जब Read Along के साइन इन वाले वर्शन का इस्तेमाल किया जाता है, तब:

जब Read Along के, बिना साइन इन वाले वर्शन का इस्तेमाल किया जाता है, तब:

बिना साइन इन वाले वर्शन में, उपयोगकर्ता की इमेज भी इकट्ठा की जाती है। ऐसा तब होता है, जब वे ऐप्लिकेशन में फ़ोटो जोड़ते हैं या माता-पिता अपने बच्चों के लिए अलग-अलग प्रोफ़ाइल सेट अप करते हैं। इसके अलावा, ऐप्लिकेशन में डाला गया उनका नाम या निकनेम भी इकट्ठा किया जाता है। इमेज को सिर्फ़ उपयोगकर्ता के डिवाइस पर सेव और प्रोसेस किया जाता है। उपयोगकर्ता की निजता सुरक्षित रखने के लिए, इन्हें Google के साथ शेयर नहीं किया जाता।

Read Along के साइन इन और बिना साइन इन वाले, दोनों वर्शन में आवाज़ का डेटा इकट्ठा किया जाता है। आवाज़ के डेटा को सिर्फ़ उपयोगकर्ता के डिवाइस पर प्रोसेस किया जाता है। उपयोगकर्ता की निजता सुरक्षित रखने के लिए, इसे Google के साथ शेयर नहीं किया जाता। प्रोसेसिंग के बाद, आवाज़ के डेटा को स्टोर नहीं किया जाता।

हम इकट्ठा की गई जानकारी का इस्तेमाल कैसे करते हैं

ऐप्लिकेशन या वेब पर Read Along के इस्तेमाल के दौरान, Google ऊपर बताई गई जानकारी इकट्ठा करता है, ताकि आपका बच्चा हर सेशन में कुछ नया सीख सके। इस पर, आपका बच्चा पढ़ने की गतिविधि का इतिहास देख सकता है। साथ ही, आपके बच्चे ने जो इन-ऐप्लिकेशन रिवॉर्ड जीते हैं उनको ट्रैक कर सकता है। पढ़ने की गतिविधि के इतिहास का इस्तेमाल ऐसी किताबों का सुझाव देने के लिए किया जाता है जो आपके बच्चे की दिलचस्पी के साथ-साथ, उसके पढ़ने के लेवल से मेल खाए। आपके बच्चे में पढ़ने का कौशल विकसित करने के दौरान उसकी मदद करने के लिए, यह जानकारी ज़रूरी होती है।

Read Along का इस्तेमाल चाहे साइन इन करके किया जाए या बिना साइन इन किए, Google आपके बच्चों को, न ही तीसरे पक्ष के साथ निजी जानकारी शेयर करने की अनुमति देता है और न ही उसे सभी के लिए उपलब्ध बनाने की अनुमति देता है। हालाँकि, अपवाद के तौर पर, शिक्षकों या एडमिन के साथ जानकारी शेयर की जा सकती है, जिसकी जानकारी नीचे दी गई है।

Google, इकट्ठा की गई जानकारी का इस्तेमाल अंदरूनी कामकाज के लिए भी करता है, जैसे कि स्पैम और ग़लत इस्तेमाल को रोकना, कॉन्टेंट के लाइसेंस से जुड़ी पाबंदियाँ लागू करना, पसंदीदा भाषा तय करना, और ऐप्लिकेशन के साइन इन वाले और बिना साइन इन वाले वर्शन का विश्लेषण करना। इसके अलावा, सेवा देने, उसे बनाए रखने, और बेहतर बनाने के लिए भी इस जानकारी का इस्तेमाल किया जाता है।

Read Along के, बिना साइन इन वाले वर्शन में Google, शिक्षकों और एडमिन को ग्रुप बनाने की भी सुविधा देता है। इससे, कई बच्चे अपने शिक्षकों के साथ यह जानकारी शेयर कर सकते हैं कि वे कौनसी किताब पढ़ रहे हैं, वे उसे कितना सही पढ़ रहे हैं, वे कुल कितनी देर पढ़ रहे हैं, और ऐप्लिकेशन में उनका निकनेम क्या है। इससे ग्रुप में, शिक्षक आपके बच्चे और दूसरे बच्चों को, नियमित रूप से पढ़ने की प्रैक्टिस करने के लिए गाइड कर सकते हैं।

Read Along के बिना साइन इन वाले वर्शन में, आपके पास ऐसे किसी भी डेटा की समीक्षा करने और/या उसे मिटाने का विकल्प होता है जो Read Along इकट्ठा करता है और आपके डिवाइस में स्टोर करता है। ऐसा करने के लिए, Read Along ऐप्लिकेशन को मिटाएँ या डिवाइस के ऑपरेटिंग सिस्टम की ऐप्लिकेशन का डेटा मिटाने की सुविधा इस्तेमाल करें।

Read Along के साइन इन वाले वर्शन में, आपके पास ऐसे किसी भी डेटा को मिटाने का विकल्प होता है जो Read Along इकट्ठा करता है और सर्वर पर आपके खाते के आइडेंटिफ़ायर के साथ स्टोर करता है। ऐसा करने के लिए, ऐप्लिकेशन के बाएँ नेविगेशन मेन्यू में जाकर “इतिहास मिटाएँ” बटन पर क्लिक करें। Google खाता मिटाने पर भी साइन इन वाले वर्शन का यह डेटा मिट जाएगा।

हम कौनसी जानकारी शेयर करते हैं

Google, उपयोगकर्ता की निजी जानकारी को तब तक Google से बाहर ज़ाहिर नहीं करता, जब तक इनमें से कोई स्थिति लागू न हो रही हो:

सहमति मिली हो

Google, निजी जानकारी को दूसरी कंपनियों, संगठनों या व्यक्तियों (जैसे, शिक्षकों या एडमिन) के साथ सिर्फ़ तब शेयर करता है, जब उसे ऐसा करने के लिए अभिभावक की सहमति मिली होती है।

क़ानूनी वजहों से

Google, निजी जानकारी को दूसरी कंपनियों, संगठनों या व्यक्तियों के साथ सिर्फ़ तब शेयर करता है, जब उसे भरोसा होता है कि जानकारी का ऐक्सेस, इस्तेमाल, रखरखाव या उसे ज़ाहिर करना, इन कामों के लिए ज़रूरी है:

डिवाइस से बाहर डेटा प्रोसेस करने के लिए

Google, निजी जानकारी को हमारे लिए प्रोसेस करने के मक़सद से, उसे हमारी सहयोगी कंपनियों या दूसरे भरोसेमंद कारोबारों या व्यक्तियों को दे सकता है। प्रोसेस करने का यह काम हमारे निर्देशों, निजता नीति, गोपनीयता, और सुरक्षा से जुड़ी अन्य प्रक्रियाओं का पालन करते हुए किया जाता है।

उदाहरण के लिए, Google, ऐप्लिकेशन के इस्तेमाल के बारे में पूरी जानकारी तीसरे पक्षों से शेयर कर सकता है। ऐसा ऐप्लिकेशन के इस्तेमाल से जुड़े आँकड़ों को दिखाने या हमारे तमाम पार्टनर के साथ डेटा शेयर करने के समझौते को पूरा करने के लिए किया जा सकता है।

शर्तों में अंतर होने पर

निजता नोटिस और Google निजता नीति की शर्तों में अंतर पाए जाने पर, Google निजता नीति के बजाय, इस निजता नोटिस को प्राथमिकता दी जाती है।

सेवा देने वाली कंपनी

Read Along सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनी:

Google LLC

1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043 USA

Phone: +1 650-253-0000

ईईए और स्विट्ज़रलैंड में:

Google Ireland Limited

Gordon House, Barrow Street, Dublin 4

Republic of Ireland

हमसे संपर्क करें

माता-पिता सवाल पूछने या समस्या बताने के लिए, सीधे इस पते पर ईमेल भेज सकते हैं: [email protected]